Ad

केदारताल में गुम हुए आठ ट्रैकर, 6 दिन से तलाश जारी_परिजनों की बढ़ी बेचैनी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के दुर्गम केदारताल ट्रैक पर लापता आठ लोगों का छह दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार बर्फबारी, खराब मौसम और कम दृश्यता के बीच रेस्क्यू टीमें बर्फीले पहाड़ों में जिंदगी की तलाश कर रही हैं। लापता लोगों में पश्चिम बंगाल के पांच, उत्तर प्रदेश के दो ट्रैकर और उत्तरकाशी का स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार, 12 सदस्यीय दल 27 अक्टूबर को गंगोत्री से केदारताल ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। 29 अक्टूबर को वापसी के दौरान भोजखड़क और कच्ची ढांग के पास अचानक हिमस्खलन और भारी बर्फबारी की चपेट में आने से आठ सदस्य लापता हो गए, जबकि चार सदस्य सुरक्षित लौट आए।

31 अक्टूबर से शुरू हुए खोज अभियान में NDRF, SDRF, उत्तराखंड पुलिस, वन विभाग और नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग की टीमें जुटी हैं। हेलिकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण के साथ जमीनी स्तर पर भी तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास कुछ सामान मिलने से हिमस्खलन की आशंका और गहरा गई है।

इधर, लापता गाइड के पिता मोहन राणा ने सेना को रेस्क्यू अभियान में शामिल करने की मांग की है। परिजनों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर तलाश तेज करने की गुहार लगाई है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी लापता ट्रैकरों को जल्द सुरक्षित खोजने की अपील की है।

बर्फीले पहाड़ों के बीच जारी इस अभियान के साथ अब आठ परिवारों की उम्मीदें टिकी हैं कि उनके अपने सकुशल लौट आएं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *