‘वन्दे मातरम्’ के 150 साल का उत्सव, देशभक्ति के रंग में रंगा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय


हल्द्वानी। राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय विशेष कार्यक्रम शुरू हो गया है। कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी के मार्गदर्शन में 2 से 6 नवंबर तक विभिन्न शैक्षणिक और रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजक प्रो. रेनू प्रकाश ने किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और शिक्षार्थियों ने सामूहिक रूप से ‘वन्दे मातरम्’ का गायन किया।
पहले दिन ‘वन्दे मातरम्’ विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय गीत के इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका और देश की राष्ट्रीय चेतना से रूबरू कराया गया।
आयोजन के तहत 3 नवंबर को सामान्य ज्ञान, 4 नवंबर को चित्रकला, 5 नवंबर को निबंध और 6 नवंबर को गायन प्रतियोगिता होगी। अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रो. पी.डी. पंत और कुलसचिव खेमराज भट्ट ने सभी से उत्साहपूर्वक भागीदारी की अपील की। विश्वविद्यालय की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने के साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


पार्षद प्रीति आर्या ने PWD कार्यालय का घेराव किया, तालाबंदी की चेतावनी
‘वन्दे मातरम्’ के 150 साल का उत्सव, देशभक्ति के रंग में रंगा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय
नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार से कहा एक दिन तो वहां सभी को जाना है_ रोड बनाएं
मंत्री रेखा के पति गिरधारी की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित
दलेर मेहंदी विवाद_ मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा बयान वायरल_माफी नहीं इस्तीफा .. Video