पार्षद प्रीति आर्या ने PWD कार्यालय का घेराव किया, तालाबंदी की चेतावनी


हल्द्वानी। राजेंद्र नगर वार्ड नंबर-12 में बदहाल सड़कों के निर्माण में देरी को लेकर पार्षद प्रीति आर्या का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव कर विभागीय लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई और जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र काम शुरू नहीं हुआ तो विभागीय कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी।
पार्षद ने बताया कि वार्ड की गली नंबर-1 और 2 की सड़कों के निर्माण के लिए करीब छह महीने पहले ही लोक निर्माण विभाग को धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। इसके चलते स्थानीय लोग धूल, गड्ढों और बदहाल रास्तों से परेशान हैं।
इस दौरान युवा नेता हेमंत साहू ने मांग की कि सड़कों की केवल ऊपरी मरम्मत न कराकर उन्हें पूरी तरह खोदकर गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप बनाया जाए, ताकि लंबे समय तक लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
वहीं, अधिशासी अभियंता ने बरसात और टेंडर निरस्त होने को देरी की वजह बताते हुए दीपावली के तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।
घेराव में पूर्व पार्षद राजेंद्र बिष्ट, दीपा खत्री, नवल आर्या, इशाक खान, साहिल राज और बबीता देवी समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


पार्षद प्रीति आर्या ने PWD कार्यालय का घेराव किया, तालाबंदी की चेतावनी
‘वन्दे मातरम्’ के 150 साल का उत्सव, देशभक्ति के रंग में रंगा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय
नैनीताल हाईकोर्ट ने सरकार से कहा एक दिन तो वहां सभी को जाना है_ रोड बनाएं
मंत्री रेखा के पति गिरधारी की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित
दलेर मेहंदी विवाद_ मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा बयान वायरल_माफी नहीं इस्तीफा .. Video