दिवाली पर उल्लू की सुरक्षा कड़ी, कुमाऊं के जंगलों में वन विभाग की गश्त तेज़


कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाने वाला दिवाली का पर्व रोशनी, खुशियों और समृद्धि का त्योहार है। इस पावन समय में हर छोटी बात का अपना अलग महत्व होता है। कई बार दिवाली की रात लोगों को उल्लू दिखाई देता है, जिसे कई संस्कृतियों में रहस्यमय और ज्ञान का प्रतीक माना गया है। हिंदू धर्म में उल्लू देवी लक्ष्मी का वाहन माना जाता है और इसका दर्शन शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है।

वहीं दीवाली के दौरान उल्लुओं के शिकार और अवैध तस्करी का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसे रोकने के लिए वन विभाग और प्रशासन द्वारा इतिहास निगरानी बढ़ाई गई है और सुरक्षा की दृष्टि से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।
लालकुआं दीपावली पर्व के दौरान जंगलों में वन्यजीवों के शिकार और अवैध कटान की बढ़ती आशंका को देखते हुए तराई पूर्वी वन प्रभाग की डॉली रेंज पूरी तरह सतर्क हो गया है। वन विभाग ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए दिन-रात का गश्त अभियान तेज कर दिया है।
इधर मामले की जानकारी देते हुए वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत ने बताया कि सर्दियों की शुरुआत और त्योहारों के सीजन में शिकार की घटनाएं बढ़ने का खतरा रहता है। विशेषकर दीपावली के आसपास अंधविश्वास और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर उल्लू की तस्करी की घटनाएं सामने आती हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यद्यपि स्थानीय क्षेत्र में उल्लू की संख्या कम है, फिर भी वन्यजीवों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संपूर्ण क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान लकड़ी तस्कर भी सक्रिय होने की कोशिश करते हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए विभाग ने सभी वन चौकियों और चेक पोस्टों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है।
उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वन क्षेत्र के भीतर अवैध लकड़ी तस्करी या वन्यजीवों का शिकार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट – मुकेश कुमार (लालकुआं)



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दिवाली पर उल्लू की सुरक्षा कड़ी, कुमाऊं के जंगलों में वन विभाग की गश्त तेज़
आरोपी की निशानदेही पर..15 दिन से लापता अधिवक्ता का शव खाई मिला, लोगों में भारी आक्रोश
केदारताल में गुम हुए आठ ट्रैकर, 6 दिन से तलाश जारी_परिजनों की बढ़ी बेचैनी
पार्षद प्रीति आर्या ने PWD कार्यालय का घेराव किया, तालाबंदी की चेतावनी
‘वन्दे मातरम्’ के 150 साल का उत्सव, देशभक्ति के रंग में रंगा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय