
ADVERTISEMENTS


हल्द्वानी-
राजस्व प्राप्ति में वृद्धि व स्टैम्प चोरी पर अंकुश लगाने के सम्बंध में हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी वंदना ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के मुख्य राजस्व का स्त्रोत स्टैम्प ड्यूटी है, इसमें किसी प्रकार की चोरी न हो यह सभी सब रजिस्टार का दायित्व है।
उन्होंने समस्त सब रजिस्ट्रार को बेनामा से पूर्व भूमि के कॉर्डिनेट्स व केएमएल फाइल चेक कराने के निर्देश दिए जिससे यह सुनिश्चित हो जाए कि बेनामा के अनुसार ही भूमि की खरोद-फरोख्त की गई है, तथा स्टाम्प शुल्क में चोरी को रोका जा सके।
उन्होंने प्रत्येक माह के बड़े मूल्य के लेख-पत्रों के सत्यापन हेतु अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी को निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बेनामा में गवाह सत्यापन के सम्बंध में जिलाधिकारी ने कहा की यह सुनिश्चित किया जाए कि भूमि की खरोद- फरोख्त में एक गवाह आवश्यक रूप से स्थानीय पहचान कर्ता हो जिससे बाद में फ्रॉड के कारण होने वाली समस्याओं से पहले ही बचा जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकांशतः देखा गया है कि एक खेत नम्बर से शपथ पत्र लगाकर एक ही साइज के विभिन्न बेनामा किये जाते है जो कि रेरा का उल्लंघन है। इस सम्बन्ध में सहायक महा निरीक्षक को पिछले दो वर्षों में गौलापार क्षेत्र में रेरा का शपथ पत्र लगाकर हुई रजिस्ट्री का डाटा उपलब्ध कराने व भौतिक सत्यापन एवम शपथ पत्रों की जांच करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सहायक महा निरीक्षक महेश द्विवेदी, सब रजिस्ट्रार रामनगर प्रताप सिंह रावत, हल्द्वानी दिनेश चौहान, नैनीताल रमा तिवारी, धारी भीम सिंह उपस्थित थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दलेर मेहंदी विवाद_ मंत्री सुबोध उनियाल का बड़ा बयान वायरल_माफी नहीं इस्तीफा .. Video
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली पूरी तरह फ्लॉप, जनता ने नकारा: दिनेश आर्य
हल्द्वानी-रुद्रपुर रोड पर खूनी हादसा, दो परिवारों में कोहराम..
टक्कर मारने के बाद युवक पर चढ़ा दी कार, लालकुआं में रफ्तार का कहर_Video
नैनीताल की लाइफलाइन लोअर माल रोड फिर गुलजार,, दौड़ने लगे वाहन..