नैनीताल की लाइफलाइन लोअर माल रोड फिर गुलजार,, दौड़ने लगे वाहन..


उत्तराखण्ड में नैनीताल की टूटी लोवर मॉलरोड को आज लगभग डेढ़ वर्ष की बंदी के बाद एक बार फिर आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने अपने वादे की तय तिथि से कुछ पहले ही मॉलरोड को खोल दिया।

18 अगस्त 2018 को लोवर मॉलरोड का एक हिस्सा लगभग 25 मीटर टूटकर नैनीझील में समा गया था। इसके एक माह बाद कुछ रिपेयरिंग के बाद इसे दोपहिया और हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया था। सितंबर 2025 में मॉलरोड में आई दरारों के कारण उसे एक बार फिर से बंद कर दिया गया।
इसके एक से अधिक वर्ष बाद लोक निर्माण विभाग ने इसे एक बार फिर से खोल दिया। सड़क निर्माणकर्ताओं ने टूटी मॉलरोड में माइक्रो पाइलिंग, एस.डी.आर.ए. ट्रीटमेंट और स्लैब डालने का काम शुरू किया। पहले गहरे गड्ढे में पाइप और सी.सी.डाला, इसके बाद इन्हें सड़क सतह पर बीम से बांधा और फिर ऊपर से स्लैब डालकर मार्ग तैयार कर दिया।
सड़क किनारे झील की तरफ सीमेंट की लगभग 3 फीट ऊंची रेलिंग बनाई गई है। वर्षभर से बंद मोटरमार्ग में बैठी घनी धूल के बीच लोवर मॉलरोड से दोपहिया, टुक टुक और हल्के वाहन निकलने शुरू हो गए हैं। सड़क निर्माण में अत्यधिक देरी से नाराज होकर माँ नयना देवी मंदिर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने 15 अगस्त से मॉल रोड में धरना शुरू कर दिया।
उन्हें, उठाने के लिए विभाग ने 10 नवंबर की डेडलाइन दी। आज इस मार्ग के खुलने से पहले सीतापुर आई हॉस्पिटल के सामने बनाए अस्थाई रैम्प को हटाया गया और मार्ग से मलुवा और निर्माण सामग्री हटाई गई।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


इस दिवाली शुद्धता भी, स्वरोजगार भी…नगर निगम की पहल ने हुनर को दिया बाजार
एकता के दीप जलाएं, खुशियों से रोशन हो हर आंगन…CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं
जेनी प्रकरण_ चुनावी आहट के बीच 23 साल पुराना मामला गरमाया
IPS डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल… उत्तराखंड पुलिस की दोहरी उपलब्धि
दिवाली की खुशियां बाटें, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं