

उत्तराखण्ड के नैनीताल में किसी मामूली सी बात को लेकर नाव चालक और पर्यटक बुरी तरह से भिड़ गए। घटना का एक वीडियो बन गया, जिसमें नाविक और पर्यटकों के बीच पतवार से लड़ाई होती दिख रही है, साथ ही पर्यटक झील में गिरते भी दिखे।
नैनीताल के मल्लीताल स्थित बोट हाउस क्लब बोट स्टैंड में किसी मामूली सी बात को लेकर पर्यटकों और नाविकों के बीच लड़ाई हो गई। विवाद बीच झील में हुआ जिसके बाद किनारे आकर पर्यटक नाविक से भिड़ गए। पर्यटकों का बड़ा परिवार होने के कारण सभी नाविक के साथ अभद्रता करने लगे, तो दूसरे नाविक भी नाविक के समर्थन में कूद पड़े। देखते ही देखते झील किनारे नाव में शुरू हुआ विवाद, मारपीट में तब्दील हो गया और नाव के पतवार एक दूसरे पर चलने लगे।
एक दो बार तो पर्यटक संतुलन खोकर झील में भी गिर गए। तभी एक पर्यटक को नाव से नाविकों ने बाहर खींच लिया और झील की सीढ़ियों में उसकी धुनाई कर दी। इस दौरान पर्यटक स्थल पर तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोपों का दौर चला।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..