टक्कर मारने के बाद युवक पर चढ़ा दी कार, लालकुआं में रफ्तार का कहर_Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिले में एक बार फिर बेकाबू स्पीड का कहर देखने को मिला है जिसके चलते दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक लालकुआं नगर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन में उसे निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है रुद्रपुर की डीपीजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय राजीव कश्यप बाइक से वीआईपी गेट क्षेत्र से लालकुआं की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में जैन ट्रांसपोर्ट के ठीक सामने पंतनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजीव कश्यप बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और कार उनके ऊपर से निकल गयी जिसमे राजीव बोहत गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को नगर के एक निजी क्लीनिक पहुंचाया।

डॉ. विजय विश्वास ने बताया कि घायल के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाज़ुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *