Bhimtal_नाबालिग को अगवा करने वाला दीपक गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था..Video


नैनीताल जिले की भीमताल पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टी सी निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली भीमताल में 8 मई 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 19/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में एक नाबालिग बालिका के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। मामले में ग्राम बानना धूरा निवासी 21 वर्षीय दीप चन्द्र पलडिया उर्फ दीपक को नामजद किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र और क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लगातार सुरागरसी-पतारसी की।
जांच के दौरान आरोपी के बनबसा होते हुए नेपाल भागने की आशंका सामने आई, जिसके बाद बनबसा पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट चम्पावत की भी मदद ली गई।
आखिरकार 15 मई 2026 को पुलिस को सफलता मिली और गौलापार खेड़ा चौकी के पास से आरोपी दीप चन्द्र पलडिया को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ अपहृत नाबालिग बालिका भी सकुशल बरामद कर ली गई।
बालिका के बयान के आधार पर मामले में धारा 65(1) बीएनएस और पोक्सो एक्ट की धारा 5(ञ)(2)/6 की बढ़ोतरी भी की गई है। आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video