Watch : हल्द्वानी की बेटी_ CBSE टॉपर अरीना रघुवंशी को सीएम धामी ने दी बधाई


CBSE टॉपर हल्द्वानी की बेटी अरीना का बड़ा लक्ष्य, UN-UNESCO
देहरादून/हल्द्वानी।
सीबीएसई 12वीं परीक्षा में उत्तराखंड में प्रथम स्थान हासिल करने वाली हल्द्वानी की छात्रा अरीना रघुवंशी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने अरीना से उनके भविष्य के लक्ष्य के बारे में पूछा। इस पर अरीना ने कहा कि वह आगे चलकर यूएन और यूनेस्को में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। अरीना के इस बड़े सपने और आत्मविश्वास की मुख्यमंत्री ने सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अरीना रघुवंशी की सफलता पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अरीना की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उनकी सफलता प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी।
सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में राज्य में शीर्ष स्थान पाने वाली डीपीएस की एरीना रघुवंशी ने 98.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। वह अधिवक्ता बनना चाहती हैं। पिता अर्पण भटनागर खुद की कंपनी चलाते हैं जबकि मां स्वाति भी बिजनेस वुमैन हैं। उन्होंने बताया कि उनको अंग्रेजी में 99, इतिहास में 99, राजनीति शास्त्र में 97 मनोविज्ञान में 100 और पेटिंग में 99 अंक मिले।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : हल्द्वानी की बेटी_ CBSE टॉपर अरीना रघुवंशी को सीएम धामी ने दी बधाई
Nainital_लोकभवन पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह_कुमाऊं के 6 जिलों का करेंगे दौरा
Uttrakhand _कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60% हुआ
Uttrakhand : देर रात भूकंप के झटकों से मची हलचल..
इंडी गठबंधन की हवा निकल चुकी है टूट की कगार पर : सांसद अजय भट्ट