उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 11 CO के तबादले


उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में 11 पुलिस उपाधीक्षकों (CO) को विभिन्न जिलों, वाहिनियों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
जारी सूची के अनुसार, 31वीं पीएसी रुद्रपुर में तैनात तपेश कुमार चंद को पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है। वहीं देहरादून में तैनात नीरज सेमवाल का तबादला उधमसिंहनगर किया गया है। नैनीताल में तैनात सुमित पांडे को हरिद्वार और पीटीसी नरेंद्रनगर में तैनात अस्मिता ममगाईं को पौड़ी गढ़वाल में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा सीआईडी सेक्टर देहरादून में तैनात ओशिन जोशी को हरिद्वार भेजा गया है, जबकि चंपावत में तैनात विमल प्रसाद अब नैनीताल में सेवाएं देंगे। उधमसिंहनगर में तैनात विमल रावत को 31वीं पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है।
हरिद्वार में तैनात नताशा सिंह को सीआईडी सेक्टर देहरादून, पौड़ी गढ़वाल में तैनात निहारिका सेमवाल को चंपावत तथा पौड़ी में कार्यरत तुषार बोहरा को देहरादून स्थानांतरित किया गया है। वहीं पीटीसी नरेंद्रनगर में तैनात अखलेश कुमार को उधमसिंहनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के लिए यह व्यापक फेरबदल किया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video
35 हजार गाड़ियों के EXIT की चुनौती,, आज और कल शाम बंद रहेगा हल्द्वानी से पहाड़ का रास्ता
Watch कैंचीधाम में ओवरक्राउड और होड़ – पैर रखने की जगह नहीं,जाम ही जाम
होटल से बस स्टेशन तक_ सैलानियों से पैक नैनीताल, सार्वजनिक स्थल पर बिछाया बिस्तर