आज़ाद उम्मीदवार को किसने दी जान से मारने की धमकी


हल्द्वानी : जनपद नैनीताल की भीमताल विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने मामले में काठगोदाम थाने में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
भीमताल से निर्दलीय विधायक प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी पुत्र लाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 फरवरी को उनके व्हाट्सप नं. पर कॉल आई। फोन करने वाले पंकज गैलाकोटी निवासी बड़ेत रामगढ़ व भाष्कर जोशी निवासी भनार अल्मोड़ा ने गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने दोनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। काठगोदाम थाना एसओ प्रमोद पाठक ने बताया मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन
ED की रेड के बाद पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के अहम पदों से इस्तीफा दिया
डीएम का बड़ा एक्शन, आपराधिक रिकॉर्ड वाले राजू-पूरन को जिला बदर के आदेश..