नैनीताल के चार स्टूडेंट समेत जिले के 14 से अधिक लोग फंसे हैं यूक्रेन की युद्धभूमि में…


नैनीताल (कमल जगाती)- उत्तराखंड में नैनीताल निवासी चार छात्र छात्राओं के यूक्रेन में फंसे होने के कारण उनके परिजनों में दुख के साथ डर का माहौल बना हुआ है । सभी परिजन बच्चों की सकुशल वापसी के लिए प्रशासन और सरकार से अनुरोध कर रहे हैं और ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं । प्रशासन ने सभी फंसे लोगों के परिजनों से जानकारी मांगी ।
नैनीताल शहर के चार परिवारों के बच्चे यूक्रेन के अलग अलग शहरों में मैडिकल की शिक्षा ग्रहण करने के लिए गए हैं । यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां के हालात गम्भीर बनते जा रहे हैं । ऐसे में वहां रहकर शिक्षा ले रहे नैनीताल के चार छात्रों के परिजन भयभीत हैं ।
नैनीताल के बिड़ला स्कूल में कैमेस्ट्री की शिक्षिका मंजू जोशी की बेटी आयुषी यूक्रेन में फंसी है । आयुषी तृतीय वर्ष की स्टूडेंट है । उनके पिता विवेक जोशी कुर्मांचल बैंक में कार्यरत हैं ।
पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल की बेटी उर्वशी जंतवाल एम.बी.बी.एस.प्रथम वर्ष की छात्रा है। उर्वशी यूक्रेन में इवानो फ्रेंकिविस्क नैशनल मैडिकल यूनिवर्सिटी की छात्रा है ।
नैनीताल की मल्लीताल में खादी भंडार नामक कपड़े की दुकान चलाने वाले प्रेम बिष्ट की बेटी यूक्रेन में पढ़ती है । प्रेम की बेटी प्रेरणा बिष्ट यूक्रेन के इवानो फ्रेंकिविस्क शहर में इवानो फ्रेंकिविस्क नैशनल मैडिकल यूनिवर्सिटी से एम.बी.बी.एस.तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है ।
तल्लीताल में रैस्टोरेंट चलाने वाले प्रह्लाद रावत का बेटा राहुल यूक्रेन के चर्नविष्टि शहर में बुकोविनियन स्टेट मैडिकल यूनिवर्सिटी में पंचम वर्ष का छात्र है ।
जिलाधिकारी का चार्ज लिए सी.डी.ओ.संदीप तिवारी ने बताया कि 0ओलिस और 112 के माध्यम से अभीतक जिले में कुल 14 लोगों के वहां फंसे होने की जानकारी उपलब्ध हुई है । आगे भी इस अंतराष्ट्रीय मामले में आई जानकारी को सचिवालय को भेज दिया जाएगा ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल में जिला योजना समिति के चुनाव का बिगुल,आदर्श आचार संहिता लागू
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई
कोसी नदी से SDRF ने बरामद किया दीपक का शव..Video
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र बने IPS _उत्तराखंड के दो PPS अधिकारियों को प्रमोशन
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों के लिए 8 बड़ी घोषणाएं..