नैनीताल में कौन उड़ा रहा लोगों की नींद_क्या थर्मल कैमरे और हाईमास्ट लाइट खोलेगी राज़ ?


स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में घरों की छतों पर पत्थर मारने की अधिकतर घटनाओं का खुलासा ही नहीं हो सका।
पत्थरबाजी मामले में आयुक्त दीपक रावत के निर्देशों के बाद आज एस.पी.जगदीश चंद्र और कोतवाल हरपाल सिंह ने रात 7:30 बजे अपनी टीम से साथ सर्वे किया। उन्होंने घटनास्थल का दौरा कर हालातों और घटनाओं को समझा।
उन्होंने बताया कि वो रिपोर्ट में थर्मल कैमरा, सी.सी.टी.वी.कैमरा लगाने के साथ हाईमास्ट एल.ई.डी.लाइट लगाने के अलावा उस क्षेत्र की झाड़ियां काटने की बात रखेंगे।
तल्लीताल के जिला पंचायत और जीवाजी लॉज कंपाउंड में पिछले कई दिनों से किसी अज्ञात द्वारा पत्थरबाजी की घटना ने लोगों की नीद उड़ा दी है। रात 7 से 11 बजे तक हुई इस घटना में पत्थरबाज का कोई सुराग नहीं मिला। इससे त्रस्त होकर क्षेत्रवासियों ने तल्लीताल कोतवाली में 13 जुलाई को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने घटना के बीच क्षेत्र का दौरा किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
क्षेत्रवासी शिकायत लेकर आयुक्त दीपक रावत के पास गए तो उन्होंने पुलिस को 8 दिनों के भीतर जांच कर मामले का निस्तारण करने को कहा। आज पुलिस ने रात 7:30बजे पूरे इलाके का दौरा कर हालातों को समझा।
ऐसी कई घटनाएं शहर और प्रदेश के अन्य शहरों में पहले भी हो चुकी है, जिनमें पत्थरबाज का अता पता नहीं चल सका था। पत्थरबाज इंसान था या ‘हवा’, ये साफ नहीं हुआ है ?
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर ? गजराज बिष्ट बोले_जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष
POCSO NDPS व अन्य गंभीर अपराधों में फोरेंसिक रिपोर्ट पर उत्तराखंड हाईकोर्ट का सख्त टाइम-बाउंड आदेश
MBPG चुनाव कल,, SSP खुद मैदान में_फ्लैग मार्च,इन इलाकों में जीरो जोन ..haldwani
चंदन हॉस्पिटल में 100 से अधिक जटिल हृदय सर्जरी..
क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा