IPS डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल… उत्तराखंड पुलिस की दोहरी उपलब्धि


नैनीताल पुलिस के लिए गौरव का पल, उत्कृष्ट सेवाओं और सूझबूझ से कानून व्यवस्था संभालने वाले दोनों अधिकारियों को मिला सम्मान।

उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और बेहतरीन कार्यशैली से प्रदेश का मान बढ़ाया है। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र (IPS) को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, जबकि एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह को प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने के लिए गोल्ड मेडल प्रदान किया गया है।
देहरादून में आयोजित राष्ट्रपति पुलिस निशान अलंकरण समारोह में मिला सम्मान
शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित उत्तराखंड पुलिस के राष्ट्रपति पुलिस निशान अलंकरण समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सराहनीय सेवाओं के लिए नैनीताल पुलिस में तैनात पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र (IPS) को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
हरबन्स सिंह की सूझबूझ और संवाद कौशल को मिला गोल्ड मेडल
वहीं, एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह को उत्कृष्ट कार्यों और प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती ने गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
हरबन्स सिंह ने रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में उपजे तनावपूर्ण हालात को बेहद सूझबूझ और धैर्य के साथ संभाला था। सिख समुदाय के कुछ लोगों द्वारा गुरुद्वारे में प्रवेश कर असंतोष जताए जाने के दौरान उन्होंने प्रभावी संवाद के जरिए सभी को शांतिपूर्वक समझाया और स्थिति को नियंत्रित किया।
इतना ही नहीं, निहंगों के एक जत्थे द्वारा विरोध स्वरूप पांवटा साहिब जाने के प्रयास को भी उन्होंने बातचीत और समझदारी से शांतिपूर्ण तरीके से रोककर वापस भेजा। उनकी तत्परता और संवाद कौशल से किसी भी अप्रिय घटना को टालने में मदद मिली और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही।
दोनों अधिकारियों को मिला यह सम्मान उनकी मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और पेशेवर कार्यशैली का सम्मान है। नैनीताल पुलिस के लिए भी यह गौरव का क्षण है कि उसके अधिकारियों ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से प्रदेश में अलग पहचान बनाई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


PCS परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, केंद्रों पर सुरक्षा का सख्त पहरा…
HiSTAR-2026 _ एरीज में युवा वैज्ञानिकों ने सीखी खगोल विज्ञान की बारीकियां
खेल-खेल में सीख, अभिनय-अभिनय में संस्कार_अनुराग अकादमी की अनूठी पहल
महापरिनिर्वाण दिवस पर लालकुआँ में सजेगा सेवा का महाकुंभ, लगेगा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
573 दिन सड़क पर_13 हजार KM पैदल चलकर नैनीताल पहुंचे असम के पल्लव…