एकता के दीप जलाएं, खुशियों से रोशन हो हर आंगन…CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं


दीपों के पर्व पर सीएम धामी का प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश, गढ़वाल रेजिमेंट के वीर जवानों के साथ मनाई दीपावली, सैनिकों के त्याग और शौर्य को किया नमन।

देहरादून। दीपावली के पावन पर्व पर पूरे उत्तराखंड में उत्साह और उल्लास का माहौल है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि रोशनी का यह महापर्व हर किसी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से दीपावली का पर्व सभी के जीवन को खुशियों और सकारात्मकता से रोशन करे। हर घर-आंगन दीपों की रोशनी से जगमगाए और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा एकता का उजाला फैले।
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में गढ़वाल रेजिमेंट के वीर जवानों के साथ दीपावली मिलन समारोह में हिस्सा लिया और उनके साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने सैनिकों और उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सैनिक परिवार से होने के कारण जवानों के प्रति उनका जुड़ाव हमेशा आत्मीय और भावनात्मक रहा है। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों और उल्लास का त्योहार है, लेकिन देश के वीर सैनिक ऐसे कई पर्व अपने परिवारों से दूर रहकर सीमाओं की सुरक्षा में बिताते हैं।
उन्होंने कहा कि जवानों का त्याग, साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा हर देशवासी के लिए प्रेरणा है। देश की सुरक्षा के लिए उनका समर्पण हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आज देश में सैनिकों के सम्मान, कल्याण और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार सैनिकों तथा उनके परिवारों के हितों और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री ने दीपावली के इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


PCS परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, केंद्रों पर सुरक्षा का सख्त पहरा…
HiSTAR-2026 _ एरीज में युवा वैज्ञानिकों ने सीखी खगोल विज्ञान की बारीकियां
खेल-खेल में सीख, अभिनय-अभिनय में संस्कार_अनुराग अकादमी की अनूठी पहल
महापरिनिर्वाण दिवस पर लालकुआँ में सजेगा सेवा का महाकुंभ, लगेगा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
573 दिन सड़क पर_13 हजार KM पैदल चलकर नैनीताल पहुंचे असम के पल्लव…