नए जोश और नई जिम्मेदारियों के साथ इंस्पिरेशन में छात्र कैबिनेट ने ली शपथ


हल्द्वानी। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में बुधवार को छात्र नेतृत्व और अनुशासन की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से छात्र प्रतिनिधि मंडल के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। आकर्षक परेड और गरिमामय माहौल के बीच नवचयनित छात्र पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

समारोह में कक्षा 12 के हस्सान सोहेल को विद्यालय का हेड बॉय और कक्षा 12 की अदिति मिश्रा को हेड गर्ल बनाया गया। वहीं कक्षा 11 की रमणिका जोशी को वाइस कैप्टन चुना गया।
खेल गतिविधियों के लिए नमन सिंह कठायत को बॉयज़ स्पोर्ट्स कैप्टन, वैष्णवी बिष्ट को गर्ल्स स्पोर्ट्स कैप्टन, जबकि सुमित सिंह गड़िया और शिवांगी को क्रमशः वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विद्यालय में अनुशासन की जिम्मेदारी अभिज्ञान बुघानी और प्रियांशी सिंह को दी गई। वहीं सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन के लिए स्वास्तिक गोस्वामी और अनविता बिष्ट को कल्चरल क्लब का नेतृत्व सौंपा गया। इसके अलावा क्लब के विभिन्न पदों पर कई छात्र-छात्राओं को शामिल कर नई टीम का गठन किया गया।
समारोह के दौरान विद्यालय के रेड, ब्लू, यलो और ग्रीन हाउस के लिए भी कैप्टन, वाइस कैप्टन और प्रीफेक्ट्स की घोषणा की गई। साथ ही साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लिटरेरी क्लब के सदस्यों का भी चयन किया गया।
नवनियुक्त हेड बॉय हस्सान सोहेल और हेड गर्ल अदिति मिश्रा ने अपने संबोधन में विद्यालय के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी छात्र प्रतिनिधियों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने सभी छात्र प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, गायत्री बल्यूटिया, उपप्रधानाचार्या ममता तनेजा, कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा तथा शिक्षकों ने सभी पदाधिकारियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष, जिम्मेदार और प्रेरणादायी नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन मधुमिता दास ने किया। आयोजन को सफल बनाने में खेल प्रशिक्षकों और समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता