मौसम बदलेगा करवट, नैनीताल समेत 8 जिलों में बारिश के आसार


पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार शनिवार को नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।
वहीं मैदानी जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे दिन के समय गर्मी महसूस होगी जबकि सुबह-शाम मौसम सुहावना बना रहेगा।
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?
10 मई
अधिकांश पर्वतीय जिलों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
11 मई
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज बारिश, ओलावृष्टि और 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
12 मई
पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विभाग की सलाह
तेज हवाओं, गर्जन और आकाशीय बिजली को देखते हुए लोगों से पार्वतीय और संवेदनशील क्षेत्र में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




विवाहिता की मौत के बाद खुला Lalkuan ब्लैकमेलिंग केस_ पति का हेल्पर गिरफ्तार,,Video
कैंचीधाम बाईपास पर बारिश का कहर, लैंडस्लाइड_चलती कार पर गिरा भारी भरकम पेड़_Video
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल, कई जिलों में अलर्ट_ नैनीताल में थमी रफ्तार,15 रास्ते बंद
हल्द्वानी के चर्चित ‘नटवरलाल’ ने देहरादून में बड़ा कांड कर दिया_तलाश में पुलिस
Nainital,, मासूम बेटे की आंखों के सामने कोसी में बह गए सूबेदार पृथ्वी पाल