एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई,


हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस में स्थानांतरण के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी और एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई दी गई। हल्द्वानी में आयोजित समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल, कार्यशैली और योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का स्थानांतरण 31वीं वाहिनी पीएसी में हुआ है, जबकि एसपी डॉ. जगदीश चंद्र अब बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विदाई समारोह में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की निर्णय लेने की क्षमता, पुलिस प्रबंधन और मानवीय संवेदनाओं की सराहना की गई। वहीं, डॉ. जगदीश चंद्र के सरल स्वभाव, प्रभावी पुलिसिंग और यातायात व्यवस्था संभालने के तरीके को भी सराहा गया।
अपने संबोधन में डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस परिवार की एकजुटता और टीम भावना को कार्यकाल की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी के लिए सबसे कठिन समय किसी अपराध या कानून-व्यवस्था की चुनौती से ज्यादा अपने किसी साथी को संकट में देखना होता है।
उन्होंने ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल पुष्कर रौतेला का जिक्र करते हुए बताया कि उपचार के दौरान पुलिसकर्मियों ने रक्तदान और हर संभव सहयोग देकर जिस तरह साथ दिया, वह पुलिस परिवार की एकजुटता और संवेदनशीलता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि नैनीताल में मिली जिम्मेदारियों को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर पूरा किया।
वहीं, डॉ. जगदीश चंद्र ने अपने सेवा अनुभव साझा करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्पष्ट निर्देश, सही ब्रीफिंग और अधीनस्थों पर भरोसा किसी भी कार्य को बेहतर तरीके से पूरा करने में अहम भूमिका निभाते हैं। बड़े आयोजनों और संवेदनशील ड्यूटी के दौरान अधिकारियों को काम करने की स्वतंत्रता और विश्वास मिलने से टीम का मनोबल मजबूत होता है।
समारोह में जिले के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दोनों अधिकारियों के साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई,
उत्तराखंड में IAS-PCS अफसरों के तबादले, नैनीताल- अल्मोड़ा को मिले नए DM…
HC_हल्द्वानी हनी ट्रैप मामले में ज्योति की याचिका खारिज, अब गिरफ्तारी हो सकती है…
कौन बनेगा लखपति _ सरस मेले में ‘हमिताभ’ की कॉमेडी का तड़का, हंसी से लोटपोट हुआ पंडाल
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और स्विट्जरलैंड की FFHS के बीच शैक्षणिक करार, एआई से बदलेगी पढ़ाई की दिशा