Ad

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और स्विट्जरलैंड की FFHS के बीच शैक्षणिक करार, एआई से बदलेगी पढ़ाई की दिशा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और स्विट्जरलैंड की स्विस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज (FFHS) के बीच अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते से दोनों संस्थानों के बीच ज्ञान, शोध और शैक्षणिक अनुभवों के आदान-प्रदान के साथ भविष्य में संयुक्त शैक्षणिक गतिविधियों का रास्ता खुलेगा।

ADVERTISEMENTSAd

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय संबंध प्रकोष्ठ की ओर से ‘पाठ्यक्रम निर्माण एवं शिक्षण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का समावेश’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि उच्च शिक्षा में तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों के अनुरूप शिक्षण पद्धतियों को विकसित करना जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय सहयोग और तकनीकी नवाचार विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और मजबूत करेंगे।

स्विट्जरलैंड की FFHS के प्रो. तोबियास हैबरलिन और अन्जा बूर ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता करते हुए एमओयू को महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को लाभ होगा।

मुख्य वक्ता डॉ. लुसिने मक्र्त्च्यान ने एआई आधारित पाठ्यक्रम निर्माण, मानव और एआई के सहयोग, डिजिटल शिक्षण तथा साइबर सुरक्षा की बढ़ती जरूरतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिक्षा को अधिक संवादपरक, विद्यार्थी-केंद्रित और जरूरतों के अनुरूप बनाने की क्षमता रखती है, लेकिन इसके उपयोग में अकादमिक नैतिकता और मानवीय विवेक को प्राथमिकता देना जरूरी है।

संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने एआई के शैक्षणिक उपयोग, डिजिटल संसाधनों और भविष्य की शिक्षा व्यवस्था में तकनीकी नवाचारों की भूमिका पर चर्चा की। यह पहल उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग और आधुनिक शिक्षण व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *