“आपका रक्त, बदल सकता है किसी का वक्त”


10 मई 2026, रविवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा हल्दुचौर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को लेकर शुक्रवार को जागरूकता रैली का किया गया आयोजनl
हल्द्वानी : सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता के पावन आशीर्वाद से पुरे विश्वभर में ‘मानव एकता दिवस’ के उपलक्ष पर रक्तदान शिविरों व सतसंग का आयोजन को भारत वर्ष में होता है। यह दिन युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी के परोपकारी जीवन एवं उनकी लोक कल्याण की भावना को समर्पित है।
इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए संत निरंकारी मण्डल हल्दुचौर के मुखी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि सतगुरु की असीम कृपा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समूचे विश्व के विभिन्न स्थानों पर संत निरंकारी मिशन की समाज कल्याण शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 10 मई 2026 को दिन रविवार प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंचायत घर शिवमंदिर गौला रोड, हल्दुचौर बरेली रोड हल्द्वानी में आयोजित किया जायेगा I
इसी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के लिए आज एक विशाल जागरूकता रैली निकली गयी जो मिशन के सेवाद्वारों द्वारा पंचायत घर शिवमंदिर गौला रोड, हदुचौर से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होकर निरंकारी सत्संग भवन, गोपिपुरम पर आकर समाप्त हुईl संत निरंकारी मण्डल हल्दुचौर के मुखी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि इस रैली का मुख्या उद्देश्य खून की एक बूंद कई जिंदगियां बचा सकती है।
इस संदेश के साथ लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया गयाl इस रैली में बड़ी संख्या में हल्द्वानी व् हल्दूचौड़ उसके आसपास क्षेत्र के निरंकारी सेवादार और निरंकारी युवा भाई बहन और सत्संग के सदस्य बैनर और तख्तियां लेकर लोगों को रक्तदान करने के प्रति जागरूक करते नजर आये और उन्होंने बताया कि यह पहल समाज के प्रति समर्पण और निस्वार्थ सेवा का एक बड़ा उदाहरण है l
यह गतिविधि 1986 से बाबा हरदेव सिंह महाराज द्वारा शुरू की गई। जिसमें बाबा हरदेव सिंह के शब्दों को सार्थक करते हुए कहा गया कि “रक्त्त नाड़ियों में बहना चाहिए , नालियों में नहीं” इस संदेश को सार्थक करने के लिए मिशन द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाये जा रहे हैं जिसका उद्देश्य मानवता की सेवा करना है इसी मानव सेवा को अग्रसर करते हुए आज सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे संसार में भाईचारा और एकता का सन्देश दिया जा सके ।
रैली के अंत में हल्दुचौड़ के मुखी प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा क्षेत्र वासियों और शहर वासियों से अपील की गई कि इस विशाल रक्तदान शिविर में एवं सत्संग कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदाताओं को अपना शुभ आशीष प्रदान करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता
SIR-2026 Nainital/haldwani_ 2.35 लाख नोटिस, 69 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी