HC_हल्द्वानी हनी ट्रैप मामले में ज्योति की याचिका खारिज, अब गिरफ्तारी हो सकती है…


ब्रेकिंग न्यूज़_ उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी के चर्चित हनीट्रैप में फंसाकर अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग मामले में दर्ज मुकदमे को निरस्त करने और आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक लगाने संबंधी मामले में आरोपी महिला की गिरफ्तारी पर लगी रोक को हटाते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने इससे पहले उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा रखी थी।

मामले के अनुसार, आरोपी ज्योति सिंह ने उच्च न्यायलय में याचिका दायर कर कहा कि दर्ज मामले में उन्हें गलत फंसाया गया है। उनका इससे कोई लेना देना नही है, इसलिए उनके खिलाफ दर्ज मुक़दमे को निरस्त किया जाय और उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाय। दर्ज मुक़दमे में बुजुर्ग कारोबारी ने आरोप लगाया गया कि उनको हनीट्रैप के जाल में फंसाकर उनको ब्लैकमेल किया जा रहा है।
उनसे करोड़ो रुपए की मांग की जा रही है, यही नहीं, उनको जानमाल का खतरा भी हो गया है। उनकी फोटो और विडिओ वाइरल करने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग की जा रही है। उनकी सम्पति को हड़प लिया गया है, इस संबंध में उन्होंने नैनीताल के एस.एस.पी.को शिकायत देकर कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही जाय और उन्हें शुरक्षा दिलाई जाय।
दर्ज मुक़दमे को निरस्त करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने को लेकर आरोपी ने याचिका दायर की है, जिसपर आज एकलपीठ ने उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को हटाते हुए याचिका खारिज कर दी है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


HC_हल्द्वानी हनी ट्रैप मामले में ज्योति की याचिका खारिज, अब गिरफ्तारी हो सकती है…
कौन बनेगा लखपति _ सरस मेले में ‘हमिताभ’ की कॉमेडी का तड़का, हंसी से लोटपोट हुआ पंडाल
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और स्विट्जरलैंड की FFHS के बीच शैक्षणिक करार, एआई से बदलेगी पढ़ाई की दिशा
नए कप्तान IPS अर्पण यदुवंशी ने संभाली नैनीताल की कमान..haldwani
Nainital_ फूड प्वाइजनिंग, बारात में खाना खाकर बिगड़ी बारातियों की तबीयत