आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट की घटना पर रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन में रोष


रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यवाही के दौरान एक अधिवक्ता को 24 घंटे की हिरासत में भेजे जाने की घटना पर गहरा असंतोष जताया है। एसोसिएशन ने इसे अधिवक्ता समुदाय की गरिमा और न्यायिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए चिंता व्यक्त की।
इस मुद्दे पर आयोजित विशेष बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं न्यायपालिका की निष्पक्ष छवि को प्रभावित करती हैं और अधिवक्ताओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाती हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन चंद्र पांडे एवं उपसचिव मनु अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन इस मुद्दे पर उत्तराखंड बार काउंसिल, नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और देशभर के अधिवक्ता संगठनों के साथ एकजुट है।
बैठक में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए संबंधित न्यायिक अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की बात कही गई। साथ ही अधिवक्ताओं के सम्मान, स्वायत्तता और स्वतंत्र कार्यप्रणाली की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाने का संकल्प लिया गया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मौसम बदलेगा करवट, नैनीताल समेत 8 जिलों में बारिश के आसार
आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट की घटना पर रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन में रोष
बंगाल को मिल गया नया CM,, अमित शाह ने किया नाम का ऐलान
Inspiration School में दमदार तर्क और आत्मविश्वास की शानदार झलक..
Haldwani-Nainital : 89 प्राइवेट स्कूल रडार पर_अब आगे क्या ..