Watch – भीमताल में बेकाबू ट्रक ने दुकान की छत तोड़ डाली_अब Cctv से तलाश..


उत्तराखण्ड के भीमताल में एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारकर दुकान के बाहर लगी छत तोड़ डाली। सी.सी.टी.वी.फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी।
नैनीताल में भीमताल के गोरखपुर तिराहे पर एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने दुकान के आगे लगी छत को तोड़ डाला। ट्रक, छत(झांप) तोड़ते हुए सीधे चलता बना। इस जगह, दोपहर के समय भीड़ होती है, लेकिन रात को समय होने के कारण बड़ी दुर्घटना टल गई। ट्रक लगभग चार-पांच दुकानों की छत को नुकसान पहुंचा गया।
घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। दुकान मालिक ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है और ट्रक की जानकारी भी सी.सी.टी.वी.फुटेज के साथ पुलिस को मुहैय्या करा दी है। हल्द्वानी से पहाड़ की तरफ जा रहे ट्रक की जानकारियां जुताई जा रही हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी
हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे