नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

जंगल सफारी से रोमांच का आगाज

कुमाऊं के प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीव पर्यटन के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। नंधौर वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 का आगाज हो गया है। रविवार को सांसद अजय भट्ट ने चोरगलिया गेट पर ईको-टूरिज्म सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस बार सफारी मार्गों की मरम्मत और तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली गई हैं, जिससे पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सकेगा। बाघ, हाथी, तेंदुए, भालू और दुर्लभ पक्षियों के प्राकृतिक संसार को करीब से देखने का मौका मिलेगा।

नंधौर में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देकर स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने की भी तैयारी है। वर्तमान में यहां 40 पंजीकृत नेचर गाइड और 21 सफारी वाहन पर्यटन गतिविधियों से जुड़े हैं।

सांसद अजय भट्ट ने वन विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यटन का विकास प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। उन्होंने स्थानीय युवाओं, गाइडों और वाहन संचालकों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *