कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video


हल्द्वानी में कालाढूंगी रोड पर ऊंचा पुल के पास स्थित कार जोन सर्विस सेंटर में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग स्पेयर पार्ट्स स्टोर से पब्लिक लाउंज और बिलिंग काउंटर तक फैल गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग और मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। दो वाटर टेंडर की मदद से दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सर्विस सेंटर संचालक विजय कुमार के मुताबिक, आग से सोफा, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं बिलिंग काउंटर पर रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल किरार के अनुसार, आग बुझाने के लिए दमकल की टीम तत्काल मौके पर भेजी गयीं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_ IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, VVIP मूवमेंट के बीच वारदात…
22 किमी सड़क का लक्ष्य, बनी सिर्फ 2.5 KM_ अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस,SDM धारी करेंगे जांच
उत्तराखंड में सपा का बड़ा सियासी दांव_कांग्रेस के साथ, क्या 30 सीटों पर बनेगी बात..?
उत्तराखंड पुलिस में निरीक्षकों के तबादले,देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती
इंस्पिरेशन _अंतरविद्यालय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, मेजबान टीमों ने जमाई धाक..