हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..


हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल ने कुमाऊँवासियों को बड़ी स्वास्थ्य राहत दी है। 2 नवंबर से अस्पताल में सभी विशेषज्ञ और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ओपीडी परामर्श पूरी तरह निःशुल्क होगा। हड्डी, हृदय, किडनी, न्यूरो सहित सभी प्रमुख चिकित्सा विभागों में मरीज बिना परामर्श शुल्क के विशेषज्ञों की सलाह ले सकेंगे।
सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मिलने वाली इस सुविधा से बेहतर इलाज की राह होगी आसान।
चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी ने घोषणा की है कि कल 2 नवंबर 2026 से अस्पताल की सभी ब्रॉड स्पेशियलिटी एवं सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी (OPD) में मरीजों को अनुभवी और वरिष्ठ डॉक्टरों की परामर्श सेवा पूर्णतः निःशुल्क (फ्री) प्रदान की जाएगी।
इधर अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य हल्द्वानी सहित पूरे कुमाऊँ क्षेत्र के निवासियों को सुलभ, किफायती और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ आसानी से उपलब्ध कराना है।
इस योजना के तहत अस्पताल के सभी प्रमुख और विशेषज्ञ विभागों को शामिल किया गया है जिनमें
सामान्य चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा ,हड्डी रोग एवं बाल रोग फेफड़े एवं श्वसन रोग हृदय रोग एवं हृदय-वक्ष शल्य चिकित्सा गुर्दा रोग एवं मूत्र रोग पेट एवं पाचन तंत्र रोगन्यूरोसर्जरी एवं प्लास्टिक सर्जरी चिकित्सा शामिल है।
वही निःशुल्क ओपीडी परामर्श की सुविधा रोजाना सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रशासन ने हल्द्वानी व आसपास के सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ। प्रबंधन ने दोहराया कि चंदन हॉस्पिटल कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सेवाएँ देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ