Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास करने पर फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक सवार दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल होकर गिर पड़े।
घटना पटेलनगर क्षेत्र के नयागांव की है। घायल बदमाशों की पहचान रुड़की, हरिद्वार निवासी समीम और शहजाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। शुरुआती पूछताछ में उन्होंने पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर थाना क्षेत्रों में कई नकबजनी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है।
बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश शनिवार रात किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में निकले थे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। घायल आरोपियों को प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..