83 लाख की स्मैक के साथ पकड़ा गया तस्कर, हल्द्वानी में खपाने की थी प्लानिंग..


हल्द्वानी।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। काठगोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने करीब 83 लाख रुपये मूल्य की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्मैक को हल्द्वानी में खपाने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड की ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन की परिकल्पना को साकार करने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन और सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थाना काठगोदाम पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 06 जनवरी को कुंवरपुर गौला पुल बाईपास रोड के पास चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल (संख्या UK18R 6945) को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन सवार के कब्जे से 275 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह नानकमत्ता से स्मैक लाकर हल्द्वानी में अधिक मुनाफे के लिए बेचने की योजना बना रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मंजीत सिंह (35 वर्ष) पुत्र संतोक कौर, निवासी टुकड़ी, थाना नानकमत्ता, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में जनपद पिथौरागढ़ में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज है, जिसमें वह जेल जा चुका है।
बनभूलपुरा में 26 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार
नैनीताल पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से एक युवक को 26 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल की अगुवाई में पुलिस टीम ने 06 जनवरी को गौला पार्किंग, रेलवे पटरी के नीचे से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार युवक अभिषेक आर्या, निवासी नारायण नगर कुसुमखेड़ा (थाना मुखानी) के कब्जे से 26 नशीले इंजेक्शन (एविल और बुप्रेनोर्फिन) बरामद किए गए। उसके खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में FIR संख्या 04/26, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं को नशे से बचाने और समाज को सुरक्षित रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..