हाईकोर्ट को सिद्धार्थ साह के रूप में मिला दसवां न्यायाधीश,चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ


उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को एक और न्यायाधीश सिद्धार्थ साह के रूप में मिला है। सभी न्यायाधीशों की मौजूदगी में मुख्य न्यायाधीश जे.नरेंद्र ने अधिवक्ता सिद्धार्थ साह को न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।
मुख्य न्यायाधीश कोर्ट में आज सभी न्यायाधीशों की मौजूदगी में रजिस्ट्रार जर्नल योगेश कुमार गुप्ता ने मुख्य न्यायाधीश से अनुमाती मांग राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित भारत सरकार के न्याय मंत्रालय के नोटिफिकेशन को पढ़ा। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल के मुख्य न्यायाधीश को लिखे पत्र को भी पढ़ा।
अधिवक्ता सिद्धार्थ साह को आमंत्रित कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और जरूरी कागजातों पर हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद प्रोसीडिंग को बंद कर दिया गया।
आपको बता दें कि नैनीताल निवासी न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह ने नैनीताल के सैंट जोसफ कॉलेज से हाईस्कूल तक कि शिक्षा ग्रहण करी। इसके बाद उन्होंने नैनीताल के ही बिड़ला विद्या मंदिर से इंटर किया और स्नातक के लिए दिल्ली के करोड़ीमल कॉलेज गए। उन्होंने, अल्मोड़ा लॉ कॉलेज से लॉ की डिग्री ली और हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू कर दी।
इस मौके ओर वरिष्ठ न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय के साथ सदस्य सचिव प्रदीपमणि त्रिपाठी, रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल धर्मेंद्र सिंह अधिकारी, रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल राहुल कुमार श्रीवास्तव आदि ने इस अवसर को सफल बनाया।
न्यायमूर्ति सिद्धारत साह की धर्मपत्नी दीप्ति, बेटियां वर्शिता, अश्ले, पिता महेश लाल साह, चाचा राजीव लोचन साह, साई किरन साह, दिपांजन, दिग्विजय साह, अक्षय साह, आलोक साह, अनूप साह, वेद साह के साथ महाधिवक्ता एस.एन.बाबुलकर, सी.एस.सी.चंद्रशेखर सिंह रावत, पूर्व महाधिवक्ता वी.बी.एस.नेगी, डॉक्टर महेंद्र पाल, अवतार सिंह रावत, रविंदर सिंह बिष्ट, एस.एस.पी.मंजूनाथ टी सी, , एस.पी.जगदीश चंद्रा आदि मौजूद रहे।
हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष डी.सी.एस.रावत ने कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ने पर हर्ष जाहिर करते हुए युवा अधिवक्ताओं को इसका उदाहरण लेकर अपनी मंजिल तय करने की सलाह दी है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


टक्कर मारने के बाद युवक पर चढ़ा दी कार, लालकुआं में रफ्तार का कहर_Video
नैनीताल की लाइफलाइन लोअर माल रोड फिर गुलजार,, दौड़ने लगे वाहन..
डिजिटल दौर में किताबों से जोड़ने की अनूठी पहल, DSB में बांटी गईं 4000 मुफ्त पुस्तकें
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित
हल्द्वानी में 10000 नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी, नगर निगम की बैठक में 17 प्रस्ताव पास