

उत्तराखण्ड की नैनीझील में सड़क का मलुवा डालते वीडियो वाइरल होने के बाद नगर पालिका ने ठेकेदार का बीस हजार रुपये का चालान कर दिया है। पालिका ने उन्हें हिदायत दी है कि अगली बार इस अपराध के लिए कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
नैनीताल की ठंडी सड़क में पाषाण देवी मंदिर के समीप बरसातों के दौरान भूस्खलन हो गया था। प्रशासन ने इसका समाधान करना शुरू किया, जिसके लिए शिवालिक इंफ्रा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड को काम सौंपा गया। कंपनी अपना काम कर रही थी कि आज सवेरे बने एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया।
ठंडी सड़क में मल्लीताल की तरफ से बनाए गए वीडियो में कुछ कर्मचारी सड़क में पड़े मलुवे को नैनीझील में फेंकते नजर आए। प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका को झील से समय समय पर कूड़ा और हर वर्ष मलुवा निकालना पड़ता है, ऐसे में ठेकेदार के इन कर्मचारियों की ऐसी हरकत बेवजह सरकार की मुसीबत बड़ा रही है।
वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद ई.ओ.नगर पालिका ने कर्मचारी कमल कटियार और उनकी टीम को वैधानिक कार्यवाही करने को कहा। टीम ने ई.ओ.के निर्देशों पर झील में मलुवा डालने के आरोप में कंपनी का ₹20,000/= का चालान कर दिया। कंपनी के देहरादून निवासी अनमोल चौधरी को एक सप्ताह में उक्त धनराशि जमा करने को कहा गया है और अदा नहीं करने पर विधिसंवत कार्यवाही की बात कही गई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी डकैती कांड वाली नकली SOG को पकड़ेगी_रीयल स्पेशल 40..
SIR पर पैनिक होने की जरूरत नहीं! 15 सितंबर के बाद भी जुड़ सकता है नाम : ADM
खनन नियमावली को हाई कोर्ट में चुनौती_ रॉयल्टी वसूली निजी हाथों में क्यों ?
भीमताल प्राधिकरण के पेंच से परेशान_मंत्री कैड़ा ने CM के सामने उठाए मुद्दे
‘वननेस वन’ हल्द्वानी में 23 अगस्त को संत निरंकारी मिशन का जन आंदोलन