Ad

उत्तराखंड में प्रचंड गर्मी तोड़ा रिकार्ड,जानिये आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में गर्मी ने अपना पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। गर्मी का प्रचंड रूप देखकर लोग हैरान हैं। शुक्रवार को निकली तेज धूप के कारण तापमान ने पिछले सात साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2017 में इस दिन अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विज्ञान के अनुसार आने वाले एक-दो दिन में पारा और उछाल मारेगा।

ADVERTISEMENTSAd

रोजाना बढ़ते तापमान के कारण इन दोनों झुलसने वाली गर्मी खूब सता रही है। दिन चढ़ने के साथ ही गर्म हवाएं लोगों को बाहर निकलने से रोक रही हैं। इस गर्मी में दो पहिया वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। तेज गर्मी का असर दोपहर के समय सड़कों पर नजर आ रहा है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है।

पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में झोंकेदार हवाओं से तापमान और बढ़ गया। देहरादून समेत 6 जिलों हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के साथ ही देहरादून जिले के कुछ इलाकों में हवाएं चलने से चलने का अलर्ट जारी किया गया है पर्वतीय इलाकों में पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना भी है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को भी दून का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने के आसार हैं। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ मैदानी इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दून समेत छह जिलों में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी
चिलचिलाती गर्मी शनिवार को भी खूब परेशान करेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 18 मई को देहरादून समेत, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *