हल्द्वानी में बेहद दर्दनाक हादसा_ दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत


हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र के ग्राम मानपुर में मंगलवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। लंबे समय से बंद पड़े एक अंडरग्राउंड टैंक का ढक्कन खोलते समय उसमें जमा जहरीली गैस की चपेट में आकर तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सबसे पहले एक व्यक्ति टैंक में उतरा और अचेत हो गया। उसे बचाने के लिए दो अन्य लोग भी बिना सुरक्षा उपकरणों के अंदर गए, लेकिन वे भी गैस की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकालकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे में धर्मेंद्र सिंह बिष्ट (38), सरस्वती देवी (58) और कुशल बिष्ट (35) की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक है।
सुशीला तिवारी अस्पताल में मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों को एक साथ खो देने का दर्द बोहत गहरा है। वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस