Ad

उत्तराखंड में सपा का बड़ा सियासी दांव_कांग्रेस के साथ, क्या 30 सीटों पर बनेगी बात..?

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन की स्थिति में 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इसके लिए सीटों को चिह्नित कर सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd

इनमें 15 सीटें प्राथमिकता के आधार पर रखी गई हैं। वहीं, गठबंधन नहीं होने की स्थिति में सपा प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि प्रदेश संगठन और वरिष्ठ नेताओं ने विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए 30 सीटों का चयन किया है।

इनमें 15 सीटों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दी गई है। उनके विचार-विमर्श और अंतिम निर्णय के बाद ही आगे की रणनीति तय होगी। सिद्दीकी ने भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए विपक्षी दलों की एकजुटता को जरूरी बताते हुए कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में विपक्ष को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना होगा। अलग-अलग चुनाव लड़ने से विपक्षी मतों का बंटवारा होगा, जिसका सीधा फायदा भाजपा को मिलेगा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है तो सभी विपक्षी दलों को मिलकर चुनावी मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन के तहत सपा के हिस्से में आने वाली सभी सीटों पर पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। साथ ही गठबंधन के सहयोगी दलों के प्रत्याशियों को भी मजबूती से चुनाव लड़ाने में सहयोग करेगी।

हालांकि, गठबंधन को लेकर किसी तरह की अनिश्चितता की स्थिति में सपा पीछे हटने के बजाय प्रदेश की सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी। सपा प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान से साफ है कि पार्टी उत्तराखंड में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के साथ ही 2027 के चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाने की तैयारी कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *