रातभर डर के साये में रहे लोग_ नैनीताल में सेफ्टी वाल टूटकर घरों तक पहुंची, बढ़ा खतरा

ख़बर शेयर करें

ब्रेकिंग न्यूज – उत्तराखण्ड के नैनीताल में रात की बरसात से सड़क की दीवार का एक हिस्सा टूटकर घरों तक पहुँच गया। घबराए क्षेत्रवासियों ने बाहर निकलकर जान बचाई। लोक निर्माण विभाग ने मौके पर पहुंचकर पत्थर उठाने शुरू किए।


नैनीताल में मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे से शुरू हुई तेज बरसात से धूप कोठी की सड़क की सुरक्षा दीवार गिर गई। नैनीताल क्लब के समीप चीना बाबा मंदिर से रुकुट कंपाउंड मार्ग में आधी रात तेज आवाज के साथ हुए भूस्खलन ने क्षेत्रवासी की जान अधर में डाल दी।


क्षेत्रवासी संजय बिष्ट ने बताया कि अगर ये घटना रात की जगह दिन में होती तो राहगीरों के साथ कुछ भी हो सकता था। कहा कि रुकुट कंपाउंड में जाने वाले इस मार्ग में बड़ी संख्या में दोपहिया और पैदल यात्री चलते हैं जिज़के कारण बड़ी घटना की आशंका थी। इसके अलावा ये एक घना रिहायशी क्षेत्र है और बड़ी जनसंख्या यहां रहती है। ऊपर की रोड से पत्थर निकल रहे हैं और आगे को भी इससे खतरा है।


क्षेत्रवासी संभु जाटव ने बताया कि तेज बरसात के बीच आधी रात को जब बोल्डर गिरा तो उन्होंने उठकर देखा। ऊपर की रोड के नीचे की दीवार गिरी है जिसके पत्थर हमारे घर की छत तक पहुंच गए थे। बताया कि रात मोटर साइकिल से क्रॉस कर रहे लड़कों ने मदद कर पत्थर हटाए और रास्ता खोला।


धूप कोठी निवासी पंकज कुमार ने बताया कि रात जब पत्थर गिरे तो कोई भी दुर्घटना हो सकती थी। घटना तब हुई जब रात डेढ बजे बरसात तेज हो रही थी। पेड़ गिरने की आशंका के बीच जब मैंने दरवाजा खोला तो लगातार पत्थर गिर ही रहे थे। पंकज ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इसे जल्द ठीक कर लें, तांकि भविष्य में कोई बड़ी घटना न हो सके।


लोक निर्माण विभाग की तरफ से सहायक अभियंता दिनेश गिरिराज मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बताया कि ये दस वर्ष पुरानी दीवार थी और इसे जल्द ठीक करा जाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *