इंस्पिरेशन _अंतरविद्यालय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, मेजबान टीमों ने जमाई धाक..


हल्द्वानी। इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय अंतरविद्यालय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने कोर्ट पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 19 से 21 नवंबर तक चल रही इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक और बालिका वर्ग में कुल 10 मुकाबले खेले गए। खास बात यह रही कि मेजबान इंस्पिरेशन स्कूल की टीमों ने दोनों वर्गों में जीत दर्ज कर अपना दमखम दिखाया।

बालक वर्ग के पहले मुकाबले में सेंट थेरेसा स्कूल ने आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल को 42-06 से करारी शिकस्त दी। दूसरे मैच में मेजबान इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने क्वीन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 25-17 से हराया।
तीसरे मुकाबले में डीपीएस ने एचडी फाउंडेशन को 35-08 से शिकस्त दी, जबकि गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल ने सेंट लॉरेंस स्कूल को 22-05 से हराया।
दिन का पांचवां मुकाबला खासा रोमांचक रहा, जिसमें एसकेएम स्कूल ने सेंट थेरेसा स्कूल को 55-47 से हराकर जीत अपने नाम की।
बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। मेजबान इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल को 18-02 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
वहीं, एचडी फाउंडेशन ने निमोनिक स्कूल को 09-07 से हराया। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल ने एसकेएम स्कूल को 24-09 से शिकस्त दी।
चौथे मुकाबले में सेंट लॉरेंस स्कूल ने सेंट थेरेसा स्कूल को 32-27 से हराया, जबकि पांचवें मैच में ऑरम द ग्लोबल स्कूल ने एचडी फाउंडेशन को 22-07 से पराजित किया।
प्रतियोगिता के दौरान बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरा जोर लगाया। मुकाबलों के संचालन में निर्णायक मंडल के रूप में अंकुश रौतेला, अरुण बुघानी, नीरज जोशी, गोविंद सिंह परिहार, स्टीव कीवर, चंदन सिंह, अनुभा रावत, काव्या सिंह ठाकुर, भुवन जोशी, बबीता रथियाल, भूमिका वर्मा और गौरव सती सहित अन्य सदस्यों ने भूमिका निभाई।
इस अवसर पर फादर राजेश, कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल प्रशिक्षक सुमित दास, ललिता बल्यूटिया और विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और आयोजन में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


इंस्पिरेशन _अंतरविद्यालय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, मेजबान टीमों ने जमाई धाक..
ये Cctv फुटेज सामने आई_ नैनीताल में गंदगी फैलाने वालों के अब चालान होंगे, कमिश्नर की वार्निंग
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर भीषण टक्कर के बाद पलटी टैक्सी में फंसे यात्री, फिर जमकर चले लात-घूंसे_Video
Viral,, मंच पर लड़ गई कांग्रेस_ यशपाल आर्य और हरीश रावत में छीना झपटी, मुस्कुराती रही प्रदेश प्रभारी…
UOU के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी की NIOS अध्यक्ष से मुलाकात, एमओयू पर बनी सहमति