Ad

उत्तराखंड पुलिस में निरीक्षकों के तबादले,देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र की ओर से जारी आदेश के तहत 11 निरीक्षकों के तबादले कर उन्हें प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और चमोली जिले शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd

जारी तबादला आदेश के अनुसार, प्रदीप सिंह तोमर और दिनेश कुमार को उत्तरकाशी से हरिद्वार भेजा गया है, जबकि अजय सिंह को उत्तरकाशी से देहरादून और विजय सिंह को पौड़ी से टिहरी स्थानांतरित किया गया है।

इसी क्रम में राकेश कुमार को रुद्रप्रयाग से देहरादून, जबकि नरेंद्र गहलावत और रविंद्र शाह को देहरादून से टिहरी भेजा गया है।

वहीं, कुंदन सिंह राणा को हरिद्वार से देहरादून और जहांगीर अली को हरिद्वार से उत्तरकाशी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा एक निरीक्षक को चमोली से पौड़ी स्थानांतरित किया गया है।

तबादला आदेश में सभी संबंधित निरीक्षकों को अपने नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *