Uttrakhand_पवन खेड़ा के खिलाफ तहरीर, बिजली खरीद पर सियासत गरम..


उत्तराखंड में 1320 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सियासी विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय ने बागेश्वर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
भूपेश उपाध्याय का आरोप है कि पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री धामी पर राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित होकर झूठे और भ्रामक आरोप लगाए हैं। शिकायत के साथ संबंधित वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट और 1320 मेगावाट बिजली खरीद से जुड़े दस्तावेज भी पुलिस को दिए जाने की जानकारी सामने आई है।
दरअसल, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बिजली खरीद की टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए 86 में से 84 शर्तों में बदलाव किए जाने और इससे एक निजी कंपनी को लाभ मिलने की आशंका संबंधी आरोप लगाए थे। दूसरी ओर, राज्य सरकार की ओर से इन आरोपों को खंडन करते हुए कहा गया है कि बिजली खरीद की प्रक्रिया नियमों, प्रतिस्पर्धी बोली और नियामकीय मंजूरी के तहत आगे बढ़ाई गई है।
भूपेश उपाध्याय ने कांग्रेस पर विधानसभा चुनाव से पहले दुष्प्रचार के जरिए मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand_पवन खेड़ा के खिलाफ तहरीर, बिजली खरीद पर सियासत गरम..
ढोल-दमाऊ की थाप से गूंजा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, लोक संस्कृति की विरासत से जुड़ी नई पीढ़ी
यूओयू की बीएड और योग प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्ण सम्पन्न
हल्द्वानी_ महापंचायत में बड़ा ऐलान, GST कार्यवाही के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे व्यापारी..
haldwani_पंजाबी वूमेंस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित..