Nainital_नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का मजबूत पहरा, स्पेशल एंगल से निगरानी,,Video

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मेले की व्यवस्थाओं को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस ने सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। खास बात यह है कि मेले और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है।

भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था के साथ महिला सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस की टीमें आपसी समन्वय के साथ लगातार निगरानी कर रही हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के माता नंदा-सुनंदा के दर्शन कर सकें।

ड्रोन के जरिए मेले के प्रमुख क्षेत्रों और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस टीमें अलर्ट मोड पर हैं।

नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं और आमजन से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिसकर्मी अथवा कंट्रोल रूम को दें।

महोत्सव के बीच पुलिस की यह हाईटेक निगरानी व्यवस्था श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल देने के साथ-साथ मेले की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही है।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *