Ad

अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्तराखण्ड का गौरव : IPS लोकेश्वर सिंह का UN-संबद्ध संगठन में चयन..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून : उत्तराखण्ड कैडर के 2014 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वर्तमान में पौड़ी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर कार्यरत सिंह का चयन संयुक्त राष्ट्र (United Nations) से सम्बद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है। यह अवसर न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि भारत और उत्तराखण्ड के लिए भी अंतरराष्ट्रीय सम्मान का क्षण है।

ADVERTISEMENTSAd

इस प्रतिष्ठित चयन प्रक्रिया में दुनियाभर के अधिकारी भाग लेते हैं, जहां कड़ी प्रतिस्पर्धा और उच्च मानकों के आधार पर ही नियुक्ति होती है। लोकेश्वर सिंह ने इस प्रक्रिया में चयनित होकर अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों और पेशेवर दक्षता को वैश्विक मंच पर प्रमाणित किया है।

11 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा

उत्तराखण्ड पुलिस में अपने 11 वर्षों के सेवाकाल में उन्होंने हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया है। हर ज़िले में उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, जनसुरक्षा, तथा सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। वर्तमान में वे पौड़ी जनपद की पुलिस व्यवस्था का सफल नेतृत्व कर रहे हैं।

अब वैश्विक भूमिका में निभाएंगे जिम्मेदारी

संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध इस नई जिम्मेदारी में लोकेश्वर सिंह अब संस्थागत पारदर्शिता, शांति स्थापना, और सतत विकास जैसे वैश्विक लक्ष्यों को बढ़ावा देंगे। उनकी नियुक्ति से भारत की अंतरराष्ट्रीय भूमिका और भी सशक्त होगी।

लोकेश्वर सिंह शीघ्र ही राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय को आवश्यक अनुमोदन हेतु आवेदन प्रस्तुत करेंगे। अनुमति प्राप्त होते ही वे उत्तराखण्ड कैडर से कार्यमुक्त होकर इस अंतरराष्ट्रीय संस्था में नई भूमिका निभाएंगे।

“एक अधिकारी, जो स्थानीय सेवा से वैश्विक मंच तक पहुँचा – उत्तराखण्ड का सितारा अब दुनिया के आकाश में चमकेगा।”

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *