Run for Co-existence: नैनीताल में धावकों ने मानव और वन्यजीवों के सहअस्तित्व के लिए दौड़ लगाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में मानव वन्यजीव सह अस्तित्व को लेकर दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। दौड़ में पुरुष 12 के.एम.रेस में प्रथम के.आर.सी.के विपिन जोशी और महिला वर्ग में यू.पी.की साधना जबकि 3 किलोमीटर रेस में बॉयज वर्ग में सैनिक स्कूल के रघुवीर और गर्ल्स में मीनाक्षी फर्त्याल प्रथम आई।


जी.बी.पंत हाई एल्टीट्यूड ज़ू की तरफ से वाइल्ड लाइफ वीक(वन्य जीव सप्ताह)दो से आठ अक्टूबर तक मनाया जा रहा है जिसमें दो वर्ग में दौड़ का आयोजन किया गया है।


सेंट्रल ज़ू अथॉरिटी के नेतृत्व में अयोजित इस दौड़ में ‘मानव वन्यजीव सह अस्तित्व'(मैंन एनिमल को-एक्सीस्टेन्स)की थीम पर इंसानों को जंगली जानवरों के साथ आपसी प्रेम के साथ जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया।


ओपन कैटेगिरी की महिला और पुरुष वर्ग की 12 किलोमीटर रेस में मल्लीताल बैंड स्टैंड से ठंडी सड़क होते हुए भवाली रोड में पाइंस और वापस मॉल रोड होते हुए मल्लीताल बैंड स्टैंड पर पूर्ण। स्कूली बच्चों की 3 किलोमीटर रेस में बैंड स्टैंड से ठंडी सड़क होते हुए तल्लीताल फांसी गधेरा और उसी रास्ते से वापस।


प्रतियोगिता में 12 किलोमीटर पुरुष रेस में प्रथम के.आर.सी.के विपिन जोशी और महिला वर्ग में यू.पी .की साधना जबकि 3 किलोमीटर बॉयज में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के रघुवीर और गर्ल्स में मीनाक्षी फर्त्याल प्रथम आई। इस मौके पर ‘रन टू लिव’ संस्था की तरफ से आयोजन में सहयोग किया गया।

बारह किलोमीटर रेस में प्रथम पुरुष्कार ₹7000/=, द्वितीय ₹5000/=और तृतीय ₹3000/= जबकि 3 किलोमीटर रेस में प्रथम ₹3000/=, द्वितीय ₹2000/= और तृतीय को ₹1000/= की धनराशि दी गई है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *