Ad

आरएसएस के शताब्दी समारोह पर उत्सव,शस्त्र पूजन के साथ पथ संचलन..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आर.एस.एस.)के सताब्दि समारोह के अवसर पर विजयदशमी उत्सव मनाया गया जिसमें शस्त्र पूजन के साथ पथ संचलन अयोजित हुआ।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल की आर.एस.एस.के सदस्यों की तरफ से मल्लीताल फ्लैट्स मैदान में स्वयंसेवकों को दंड पकड़ना, वेश ठीक करना, दो की पंक्ति में खड़ा होना, संघ का इतिहास और वर्तमान में राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका आदि के बारे में बताया गया।

दोपहर में हुए इस कार्यक्रम में डॉ.केशवराव हैडगेवार, भारत माता और माधवराव सदाशिवराव गोलवरकर(श्री गुरुजी)की प्रतिमाओं को तिलक लगाया और ध्वज को पूजा गया। पार्वती प्रेमा जगाती स्कूल से गण पहुंचे जिन्होंने बैंड की धुन बजाकर माहौल को जोश से भर दिया। पथ संचलन कर संघ से जुड़े गण मल्लीताल फ्लैट्स से बड़ा बाजार, मॉल रोड़, तल्लीताल बाजार से होते हुए जी.जी.आई.सी.स्कूल तक पथ संचलन कर निकले।

संघ का तल्लीताल, मल्लीताल, सूखाताल और सात नंबर क्षेत्र में कार्यक्रम कराया गया। संघ के पंच परिवर्तन जिसमें समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्व और नागरिक कर्तव्य हैं उनपर काम करने को प्रोत्साहित किया।


अयोजन में राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के कामेश्वर प्रसाद काला, प्रिंसिपल पी.पी.जे. डॉ.सूर्य प्रकाश, अधिवक्ता तेज सिंह बिष्ट, प्रवक्ता राजेश जोशी, अरविंद पड़ियार, अंचल पंत, धीरेंद्र भाकुनी, पंकज बर्गली, हरीश राणा, रोहित गर्ग, दरबान गैंडा, दया पोखरिया, हिमांशु ओली, प्रो.ललित तिवारी, सभासद पूरन सिंह बिष्ट, मंनोज जगाती।

सर्वप्रिय कंसल, मनीष, मंनोज कुमार, विवेक वर्मा, मोहित रौतेला, भगवत सिंह रावत, भगवत सिंह मेर, राजीव साह, पवन जोशी, भरत भट्ट, राम सिंह रौतेला, उमेश बिष्ट समेत दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, प्रदीप जेठी, पुष्पा धर्मवाल, पूरन मेहरा आदि मौजूद रहे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *