

उत्तराखंड : ऋषिकेश गंगा भोगपुर स्थित पुलकित आर्य की फैक्टरी में आग लग गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची है। पुलिस के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से लगी आग। वहीं वंतत्रा रिजॉर्ट और फैक्टरी के बाहर पहले से पीएसी तैनात थी।

रविवार सुबह पुलकित आर्य की फैक्टरी में आग लगने की खबर फैलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए टीम जुटी हुई है। अंकिता हत्याकांड के बाद आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट और फैक्टरी दोनों को सील कर दिया गया था। इसके बाद से ही यहां पीएसी तैनात की गई थी।

वनन्तरा रिसॉर्ट के ठीक पीछे भाजपा से निष्कासित नेता व पूर्व दायित्व धारी विनोद आर्या के पुत्र पुलकित आर्या की कैंडी फैक्ट्री है। बता दें कि वनन्तरा रिसॉर्ट में कार्यरत रिसेप्शनिस्ट हत्याकांड हुआ था। यह मामला बेहद चर्चित रहा था। राज्यभर में इंसाफ की मांग लेकर विरोध प्रदर्शन किए गए। मामले में पुलकित आर्या मुख्य आरोपित है।
शार्ट सर्किट के चलते धमाकों की आवाज सुनाई दी
वनन्तरा प्रकरण के बाद से या फैक्ट्री बंद है। प्रकरण के बाद कुछ व्यक्तियों ने इस फैक्ट्री में आग लगा दी थी जैसे बुझा दिया गया था। यहां पीएसी तैनात की गई है।
रविवार सुबह करीब 10 बजे रिसॉर्ट के बाहर तैनात पीएसी को फैक्ट्री वाले हिस्से में शार्ट सर्किट के चलते धमाकों की आवाज सुनाई दी।
पीएसी के जवान जब फैक्ट्री वाले हिस्से में पहुंचे तो वहां भीषण आग लग चुकी थी। दमकल दस्ते को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुई है।
थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला विनोद गुसाई ने बताया कि पीएसी ने पुलिस को फैक्ट्री वाले हिस्से में आग लगने की सूचना दी है। फिलहाल प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने का पता चला है। टीम को मौके पर भेजा गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..