

उत्तराखंड : नैनीताल जनपद के लालकुआं में वीआईपी गेट के समीप रुद्रपुर को जाने वाली रेलवे लाइन के समीप पुलिया के नीचे तालाब में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज दलबल सहित मौके पर पहुंच गए हैं वहीं अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।
लालकुआ क्षेत्र के अंतर्गत वीआईपी गेट के समीप रूद्रपुर को जाने वाली रेलवे लाइन के समीप पुलिया के नीचे बने तालाब में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस अब शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
बताते चलें कि लालकुआ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वीआईपी गेट के पास रूद्रपुर को जाने वाली रेलवे लाइन के समीप पुलिया के नीचे बने तालाब में आज एक युवक का शव तैरता हुआ लोगों को दिखाई दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए जिसके बाद उनकी मौजूदगी में पुलिसकर्मियों द्वारा मृतक के शव को तालाब से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी ने बताया कि युवक का कद करीब 5 फुट 6 इंच है जो पीली शर्ट व नीला लोअर पहना हुआ है उन्होंने कहा कि मृतक के पास से एक जहर कि पुड़िया मिली है जिसपर क्लिक फाश लिखा हुआ है उन्होंने कहा कि शव लगभग एक दिन पुराना है तथा उसकी उम्र 32 से 34 हो सकती हैं उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया युवक ने सुसाइड कि है फिर भी पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने कहा कि आस-पास के गांव में पूछताछ करने के बाद भी युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है वही पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की वैधानिक कार्रवाई कि जा रही हैं उन्होंने कहा कि युवक के शव की शिनाख्त करने का भी प्रयास लगातार जारी है।
रिपोर्ट – मुकेश कुमार



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..