Ad

तारों के जन्म का रहस्य सुलझाने जुटेंगे वैज्ञानिक, मैसूर में एरीज की अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संगोष्ठी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

कर्नाटक में नैनीताल के अंतरिक्ष विज्ञान का एरीज विभाग तारों के निर्माण में हब-फिलामेंट संरचनाओं पर अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संगोष्ठी करने जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd
  नैनीताल की मनोरा पीक पर स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), आगामी 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक कर्नाटक के मैसूर में अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ(IAU) की संगोष्ठी कराने वाला है। कुल 412 ‘तारों के निर्माण में हब-फिलामेंट संरचनाओं’ का आयोजन हो रहा है। इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में विश्वभर के खगोलविद और शोधकर्ता तारों और तारागुच्छों के निर्माण से संबंधित नवीनतम शोध एवं निष्कर्षों पर चर्चा करेंगे।

इसका मुख्य केंद्र तारों के निर्माण में आणविक बादलों के भीतर पाई जाने वाली हब-फिलामेंट संरचनाओं की भूमिका होगी। तारे आणविक बादल नामक गैस और धूल के विशाल बादलों में गुरुत्वाकर्षण, अशांत प्रवाह और चुंबकीय क्षेत्रों जैसी प्रक्रियाओं से बनते हैं। इन बादलों में लंबे तंतुओं जैसी संरचनाओं का जाल होता है, जहाँ अनेक तंतु आपस में मिलते हैं, वहाँ सघन क्षेत्र बनते हैं, जिन्हें ‘हब’ अर्थात केंद्र कहा जाता है। इन्हीं क्षेत्रों में अक्सर विशाल तारों और तारागुच्छों का निर्माण होता है। इन संरचनाओं को सामूहिक रूप से हब-फिलामेंट संरचनाएँ कहा जाता है।

  संगोष्ठी में आणविक बादलों की संरचना, चुंबकीय क्षेत्रों, तारों के निर्माण, युवा तारों समेत तारागुच्छों तथा कम और अधिक द्रव्यमान वाले तारों के निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा होनी है। संगोष्ठी में अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी सहित कुछ अन्य देशों के कुल दस आमंत्रित विशेषज्ञ भाग लेंगे। व्याख्यानों, शोध प्रस्तुतियों और पोस्टर सत्रों के माध्यम से वैज्ञानिक विचारों एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके बाद इस क्षेत्र में युवा शोध छात्रों के प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञों की विशेष व्याख्यान श्रृंखला भी होगी। संगोष्ठी की वैज्ञानिक आयोजन समिति के अध्यक्ष, पुर्तगाल की 'यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्टो' के प्रो.नंदा कुमार और सह-अध्यक्ष, जापान के क्यूशू विश्वविद्यालय की डॉ.डोरिस अरज़ूमैनियन हैं। स्थानीय आयोजन समिति के अध्यक्ष एरीज के डॉ.सौरभ शर्मा के साथ सह-अध्यक्ष भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला, अहमदाबाद के डॉ.लोकेश देवांगन रहेंगे।
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *