

उत्तराखंड : हरिद्वार तहसील में भूखंड का दाखिल खारिज कराने के एवज में रिश्वत मांग रहे रजिस्ट्रार कानूनगो राजेश मारवा को देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया करीब 7 घंटों की पूछताछ के बाद विजिलेंस ने रजिस्टर कानूनगो को गिरफ्तार कर देहरादून ले गई।
आपको बता दें हरिद्वार निवासी संजय सिंह ने विजिलेंस मुख्यालय में 18 अक्टूबर को खुद पहुंचकर रिश्वत मांगने की लिखित शिकायत की थी शिकायतकर्ता का आरोप है कि पत्नी के नाम पर एक भूखंड खरीदा था जिसका दाखिल खारिज करने के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो ने इसके लिए 28 सो रुपए की रिश्वत मांगी थी।
दोपहर करीब 3:00 बजे तहसील परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून से विजिलेंस टीम हरिद्वार तहसील परिसर में पहुंची और रजिस्ट्रार कानूनगो को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। वही जब पूछताछ करने के बाद कानूनगो मीडिया से मुखातिब हुए तो उनका कहना है मुझको जबरन फसाया जा रहा है मुझको षड्यंत्र के साथ फसाया गया है और सभी आरोप निराधार हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..