Ad

उत्तराखंड PCS परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 75 हजार 711अभ्यर्थी पेपर देने नहीं पहुंचे…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 रविवार को प्रदेशभर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा में पहली पाली के मुकाबले दूसरी पाली में अभ्यर्थियों की उपस्थिति कम रही। पहली पाली में 46.97% और दूसरी पाली में 48.76% अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd

प्रदेशभर में कुल 79,082 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में 41,935 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 37,147 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 40,518 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 38,564 परीक्षा देने नहीं पहुंचे।

जिलेवार उपस्थिति और अनुपस्थिति का आंकड़ा

जिलापहली पाली उपस्थितपहली पाली अनुपस्थितदूसरी पाली उपस्थितदूसरी पाली अनुपस्थित
अल्मोड़ा57.56%42.44%56.11%43.89%
बागेश्वर64.43%35.57%62.75%37.25%
चमोली56.86%43.14%55.18%44.82%
चंपावत66.48%33.52%64.52%35.48%
देहरादून52.18%47.81%50.45%49.55%
हरिद्वार43.39%56.61%42.00%58.00%
नैनीताल56.12%43.88%54.81%45.19%
पौड़ी63.53%36.47%61.57%38.43%
पिथौरागढ़65.20%34.80%53.09%46.91%
रुद्रप्रयाग62.00%38.00%59.54%40.46%
टिहरी63.92%36.25%62.61%37.39%
ऊधमसिंह नगर61.37%38.63%59.97%40.03%
उत्तरकाशी70.02%29.98%69.11%30.89%
प्रदेश कुल53.03%46.97%51.24%48.76%

हरिद्वार में सबसे ज्यादा अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो हरिद्वार में दोनों पालियों में सबसे अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 56.61% और दूसरी पाली में 58% अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। वहीं उत्तरकाशी में सबसे बेहतर उपस्थिति दर्ज हुई। यहां पहली पाली में 70.02% और दूसरी पाली में 69.11% अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

नैनीताल में 26 केंद्रों पर परीक्षा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे

नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में 26 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए थे। केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और परीक्षा अधिकारियों की तैनाती रही।

अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल को नोडल अधिकारी तथा सिटी मजिस्ट्रेट अजीज प्रसाद बजपेई को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। परीक्षा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना, नकल अथवा अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।

जिला प्रशासन ने परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, केंद्र व्यवस्थापकों और अभ्यर्थियों का आभार जताया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *