Ad

तारों के जन्म का रहस्य सुलझाने जुटेंगे दुनिया के वैज्ञानिक, मैसूरु में एरीज की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल। ब्रह्मांड में तारों का जन्म कैसे होता है, विशाल तारागुच्छ कैसे बनते हैं और गैस व धूल के बादलों में कौन-सी प्रक्रियाएं नए तारों को जन्म देती हैं? इन रहस्यों को समझने के लिए दुनिया के खगोलविद मैसूरु में जुटने जा रहे हैं। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज), नैनीताल 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संगोष्ठी आयोजित करेगा।

ADVERTISEMENTSAd

अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) की संगोष्ठी-412 ‘हब-फिलामेंट संरचनाएं और तारों का निर्माण’ में विभिन्न देशों के वैज्ञानिक तारों के जन्म से जुड़े नवीनतम शोध, खोजों और वैज्ञानिक निष्कर्षों पर चर्चा करेंगे। इस सम्मेलन में अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जापान, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी समेत कई देशों के विशेषज्ञ भाग लेंगे।

तारे विशाल आणविक बादलों में गैस, धूल, गुरुत्वाकर्षण, चुंबकीय क्षेत्र और हलचल के बीच बनते हैं। इन बादलों में लंबे तंतुओं जैसी संरचनाएं होती हैं, जिन्हें फिलामेंट कहा जाता है। जब कई तंतु एक जगह मिलते हैं तो वहां घना केंद्र बनता है, जिसे हब कहते हैं।

इन्हीं हब-फिलामेंट क्षेत्रों में अक्सर बड़े तारों और तारागुच्छों का निर्माण होता है। वैज्ञानिक इस प्रक्रिया को बेहतर समझने के लिए इन संरचनाओं की बनावट, चुंबकीय क्षेत्रों और तारों के जन्म से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर शोध साझा करेंगे।

संगोष्ठी में आणविक बादलों की संरचना, चुंबकीय क्षेत्र, युवा तारों, तारागुच्छों और कम व अधिक द्रव्यमान वाले तारों के निर्माण जैसे विषयों पर चर्चा होगी। व्याख्यान, शोध प्रस्तुतियां और पोस्टर सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इसके साथ ही युवा शोधार्थियों के लिए विशेषज्ञों की विशेष व्याख्यान श्रृंखला भी आयोजित होगी, जिससे उन्हें खगोल विज्ञान के क्षेत्र में नए शोध और आधुनिक तकनीकों को समझने का अवसर मिलेगा।

वैज्ञानिक आयोजन समिति के अध्यक्ष पुर्तगाल स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्टो के प्रो. नंदा कुमार और सह-अध्यक्ष जापान के क्यूशू विश्वविद्यालय की डॉ. डोरिस अरज़ूमैनियन हैं। स्थानीय आयोजन समिति की जिम्मेदारी एरीज के डॉ. सौरभ शर्मा अध्यक्ष और भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला, अहमदाबाद के डॉ. लोकेश देवांगन सह-अध्यक्ष के रूप में संभाल रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग को मिलेगी नई दिशा

एरीज भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत कार्यरत प्रमुख शोध संस्थान है। यहां 3.6 मीटर देवस्थल ऑप्टिकल टेलीस्कोप और 4 मीटर इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलीस्कोप जैसी अत्याधुनिक प्रेक्षण सुविधाएं संचालित की जाती हैं।

मैसूरु में होने वाली यह अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी तारों के जन्म और विकास से जुड़े रहस्यों को समझने के साथ दुनिया के वैज्ञानिकों के बीच नए शोध सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *