शंकर कोरंगा बोले_सरस मेला ग्रामीण हुनर, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का सशक्त मंच


हल्द्वानी, सरस आजीविका मेले में रविवार को दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरस मेला हमारी संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मंच के जरिए हर वर्ग को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया है।

उन्होंने कहा कि मेले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों और हस्तशिल्प के जरिए हुनर और मेहनत की पहचान बना रही हैं। सरस मेला महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण रोजगार और ‘लोकल फॉर वोकल’ का जीवंत उदाहरण है।
राज्य मंत्री ने जनपदवासियों से मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पाद खरीदने और महिलाओं के प्रयासों को प्रोत्साहित करने की अपील की। साथ ही बाहर से आए व्यापारियों और स्टॉल संचालकों का आभार जताया।
शाम की स्टार नाइट में प्रकाश चंद्र और दीपम सुयाल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं लोहखाम सांस्कृतिक दल ने नंदा राजजात यात्रा की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया।
इस दौरान परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


शंकर कोरंगा बोले_सरस मेला ग्रामीण हुनर, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का सशक्त मंच
तारों के जन्म का रहस्य सुलझाने जुटेंगे दुनिया के वैज्ञानिक, मैसूरु में एरीज की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी
PCS परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, केंद्रों पर सुरक्षा का सख्त पहरा…
HiSTAR-2026 _ एरीज में युवा वैज्ञानिकों ने सीखी खगोल विज्ञान की बारीकियां
खेल-खेल में सीख, अभिनय-अभिनय में संस्कार_अनुराग अकादमी की अनूठी पहल