

उत्तराखंड – हरिद्वार : सुरेश पाल वर्तमान में नलकूप खंड रुड़की में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात है। अधिशासी अभियंता सुरेश पाल को पद के दुरुपयोग और शासकीय कार्यों का पालन न करने तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के साथ ही वित्तीय अधिकारों का दुरुपयोग करने के चलते निलंबित कर दिया गया है।उन पर सत्य निष्ठा के संदिग्ध होने के भी आरोप लगेहैं।

प्रमुख अभियंता सिंचाई ने वित्तीय अनियमितता करने को लेकर उनकी शिकायत शासन में की थी। शासन ने इसकी जांच बिठा दी है और लगाए गए आरोपों को लेकर उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही भी प्रस्तावित कर दी है। इस बात की संभावना है कि जांच के बाद उनके खिलाफ वृहद दंड दिया जा सकता है।बहरहाल उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में सुरेश पाल प्रमुख अभियंता देहरादून के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
सिंचाई सचिव हरीश चंद्र सेमवाल ने बताया कि शासन को मिली वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत के चलते उन को निलंबित किया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का मौन प्रहार, बारिश में भी रामलीला मैदान पहुंचा हुजूम_haldwani
हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR.. जानिए आरोप क्या हैं
नैनीताल-बागेश्वर जिले में बारिश का असर,कल सभी स्कूल बंद..Heavy rain alert_haldwani
ड्यूटी के साथ पढ़ाई का जुनून, नित्या पांडे ने 97.54 पर्सेंटाइल के साथ UGC NET किया क्वालीफाई
हल्द्वानी_इंस्प्रेशन स्कूल में छात्राओं का HPV टीकाकरण